11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव के गढ़ में शिवपाल लगाएंगे गहरी सेंध, कई विधायक और पूर्व विधायकों से हुआ संपर्क

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी में गहरी सेंध लगाने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Oct 16, 2018

आगरा। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी में गहरी सेंध लगाने जा रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के रोड शो के बाद ये तो साफ हो गया कि सपा के कई बड़े दिग्गज नेताओं के साथ पूर्व विधायक और विधायकों से शिवपाल यादव का संपर्क है। फिरोजाबाद में सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव जिस तरह शिवपाल यादव के रोड शो में दिखाई दिये, उसके कयास अलग ही लगाये जा रहे हैं। वहीं विधायक पुत्र विजय प्रताप सिंह यादव भी इस रोड शो में दिखाई दिये। हालांकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव ने साफ कहा है कि नवंबर माह में बड़ी घोषणा होगी।

इन जिलों से शिवपाल यादव का संपर्क
समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष शिवपाल यादव की बात करें, तो उनका प्रभाव मैनपुरी के बाद मैनपुरी और फिरोजाबाद के अलावा एटा और कासगंज में भी अच्छा माना जाता है। ये सभी वो जिले हैं, जहां समाजवादी पार्टी हावी रहती है। हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में एटा, फिरोजाबाद, कासगंज और मैनपुरी में सपा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन यादव बाहुल्य सीटों के नाते ये सभी जिले समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाते हैं। स्पष्ट ये भी कहा जाता है, कि इन चारों जिलों में यूपी विधानसभा 2017 के दौरान जो नुकसान हुआ, उसका बड़ा कारण सैफई परिवार की कलह और उस दौरान समाजवादी पार्टी का दो गुटों में बंटना था।

फिरोजाबाद, मैनपुरी के बाद अब...
समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष शिवपाल यादव की यादव की नजर मैनपुरी और फिरोजाबाद के बाद अब एटा और कासगंज जिले पर है। यहां अभी तक शिवपाल यादव का एक भी कार्यक्रम नहीं हुआ है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के वरिष्ठ नेता नीरज यादव ने बताया कि एटा और कासगंज में भी शिवपाल यादव के कार्यक्रम होना तय हुये हैं। उन्होंने बताया कि आगरा में भी शिवपाल यादव का कार्यक्रम तय है। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद की तरह एटा में भी शिवपाल यादव का बिग शो करने की तैयारी है।

सपा खेमे में सेंध लगाने की तैयारी
नीरज यादव ने बताया कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को जिस विचारधार के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उस विचारधारा से जुड़े लोग शिवपाल यादव के साथ आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया, लेकिन ये साफतौर पर कहा कि शिवपाल यादव के संपर्क में कई विधायक और पूर्व विधायक हैं।