
आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा खुलासा किया। एत्मादपुर विधानसभा में एक निजी कार्यक्रम में आए प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय सचिव आदित्य यादव ने कहा कि कुछ दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमें अपनी पार्टी में विलय करने के काफी प्रयास किए।
चुनाव के लिए तैयार
एत्मादपुर विधानसभा के नगला अमर सिंह में एक निजी कार्यक्रम में आए आदित्य यादव ने इशारों इशारों में बहुत कुछ कह दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग बुजुर्गों और पिता की बात नहीं मानते वे पछताते हैं।
आदित्य का हुआ भव्य स्वागत
नगला अमर सिंह में आए प्रसपा के राष्ट्रीय सचिव आदित्य यादव का भव्य स्वागत हुआ। आदित्य को चांदी का मुकुट और 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लोहिया नितिन कोहली, शहर अध्यक्ष अशोक रैना, जिलाध्यक्ष धारा यादव, प्रवीण यादव, अनिल आदि मौजूद रहे।
Published on:
08 Nov 2019 08:20 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
