
एसएचओ थाना एत्मादौला हुक्म सिंह
आगरा। सलमान खान जैसा अंदाज, हाथ में सिगरेट और हवा में उड़ाते धुएं के छल्ले, ये नजारा दिखाई दिया थाना एत्मादौला के कार्यालय में। दरोगा जी कुर्सी पर बैठकर फाइल पलट रहे थे, वहां उन्हें ये मतलब नहीं था, कि थाने में आने वाले फरियादी को इससे परेशानी होगी, कोई विरोध भी नहीं कर सकता है, क्योंकि रौब तो पूरा वर्दी का है। गुस्से को दबाकर एक फरियादी ने मोबाइल में ये वीडियो कैद कर ली, जो इन दिनों जमकर वायरल हो रही है।
यहां का है मामल
ये मामला थाना एत्मादौला का है। यहां पर एसएचओ हुक्म सिंह को सिगरेट पीने की लत है और ये लत भी ऐसी है, कि वे कहीं भी सिगरेट जलाकर शुरू हो जाते हैं। इस दौरान न तो सार्वजनिक स्थान देखते और नाहीं कार्यालय। ऐसा ही हुआ दो दिन पहले। वे थाने में बैठे हुए थे। कुछ फरियादी अपनी समस्या लेकर आए थे। फरियादी समस्या बता रहे थे और एसएचओ सिगरेट के छल्ले बना रहे थे। वे सिगरेट और फाइल में इतने खोये हुए थे, कि फरियादियों की बात तक उनके कानों तक नहीं पहुंच पा रही थी। एक फरियादी ने अपनी जेब से कैमरा निकाला और इस पूरे दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
जमकर हो रहा वायरल
इस फरियादी ने दरोगा जी का ये वीडियो वायरल कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पर ये वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इस संबंध में एसएचओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। बरहाल जो भी हो एसएचओ के इस वीडियो से एक बात तो साफ हो गई है, कि सीएम आदित्यनाथ योगी के आदेशों का पुलिस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। सीएम योगी ने आदेश दिए थे कि ड्यूटी के दौरान कोई भी अधिकारी कर्मचारी मसाला और तम्बाकू का सेवन नहीं करेगा, लेकिन पुलिस पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं है।
Published on:
13 Aug 2017 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
