scriptश्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर बलिहारी हो रहे भक्त, देखें तस्वीरें | Patrika News
आगरा

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर बलिहारी हो रहे भक्त, देखें तस्वीरें

4 Photos
5 years ago
1/4

श्रीकृष्ण के जन्म साथ ही मैया यशोदा की सखियां बधाइयां लेकर गोकुल पहुंची। कथा में वृन्दावन दर्शन, माखन चोरी, कन्दुक लीला, पूतना वध, गोवर्धन पूजा के प्रसंगो का वर्णन किया गया। शनिवार को महारास लीला को प्रदर्शन होगा।

2/4

व्यास पीठ पर बैठी वृन्दावन की कीर्ति किशोरी ने कन्हैया के बाल दर्शन को पहुंचे वरुणदेव के साथ शिवजी की कथा का मैया री नैक दरश करा दे यही कामना लाया हूं...,भजन के माध्यम से संगीतमय वर्णन किया।

3/4

गोकुल में कंस के बढ़ते अत्याचार से वृन्दावन पहुंचे नंदबाबा की कथा द्वारा भक्तों को वृंदावन के दर्शन कराए। गोपियों कथा वाचक कीर्ति किशोरी ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा कि गोवर्धन महाराज कोई और नहीं खुद नारायण ही थे। इंद्र का अभिमान दूर करने के लिए वह गोवर्धन के रूप में एक ओर पुज रहे थे और एक रूप से पुजाए जा रहे थे।

4/4

जहां श्रीकृष्ण के मन से मानसी गंगा का प्राकट्य हुआ। इसलिए नाम मानसी गंगा पड़ा। श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रहो... भजन पर श्रद्धालुओं ने अपनी भक्ति को नृत्य के साथ प्रकट किया। कथा में माखन चोरी, पूतना वध, गोपियों संग अठखेलियां, वस्त्र हरण जैसे प्रसंगों के साथ अमृतमयी कथा का भक्तों ने आनंद लिया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.