22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरातन युद्धकला का होगा यहां प्रदर्शन, निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

17 दिसंबर को निकलने वाले नगर कीर्तन को लेकर तैयारियां हुईं पूरीं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 15, 2017

आगरा। सिक्ख समाज की केन्द्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 351 वे प्रकाश पुरव श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 351 वां प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 17 दिसंबर को माईथान से शुरू होकर गुरुद्वारा नोर्थ ईदगाह पहुंचेगा। ये नगर कीर्तन एक तरफ पुरातन युद्ध कला को प्रदर्शित करेगा, वहीं दूसरी ओर सुलहकुल की इस नगरी को भक्ति रस से सरोबार करेगा।

नगर कीर्तन होगा खास
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह ने बताया की इस बार आगरा की गुरु नानक नाम लेवा संगत के अलावा अलीगढ़, मथुरा, टूण्डला, भरतपुर, फिरोजाबाद एवं इटावा की संगत इस नगर कीर्तन में भाग लेगी। साथ हर बार की तरह इस बार भी गुरुद्वारा गुरु के ताल का जत्था संत बाबा प्रीतम सिंह जी की अगुवाई में सबसे विशाल होगा। जहां एक ओर यहां का संत सिपाही रणजीत अखाड़ा मुख्य आकर्षण केंद्र होगा, वहीं दूसरी तरफ विभिन्न विद्यालयों के छोटे छोटे बच्चे रंग बिरंगी पोशाकों में अनायास ही सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

यहां से आएगी सवारी
श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की सवारी नानक पाड़ा(खटीक पाड़ा) से आएगी। पंजाब के बैगपाइपर बैंड पर भी सबदों का गायन होगा। गुरूद्वारा नोर्थ ईदगाह पर समापन पर गुरुद्वारा नोर्थ ईदगाह और मधु नगर की संयुक्त कमेटी नगर कीर्तन का भव्य स्वागत करेंगी। साथ ही कलेक्टरी से गुरुद्वारा नोर्थ ईदगाह तक भव्य और मनोहारी विद्युत सज्जा की जाएगी। साथ ही पुष्प वर्षा की जाएगी।

ऐसा होगा नजारा
संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया कि यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की सरपरस्ती में और पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला जाएगा। श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी का स्वरूप सबसे पीछे होगा। मीत प्रधान पाली सेठी ने बताया की इस नगर कीर्तन में चीफ कमांडर हरमिंदर सिंह एवं परमात्मा सिंह चीफ कंट्रोलर होंगे और पूरे मार्ग में भव्य स्वागत होगा। इस बार लगभग आधा दर्जन स्कूलों के बच्चे इस आयोजन में शामिल होंगे। गुरूद्वारे के हेड ग्रंथी कुलविंदर सिंह ने बताया की श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के स्वरुप के आगे गुरु पन्थ के दास के नौजवान, जिसमें बच्चे और बच्चियां शामिल होंगी, वे अपने गुरु के अगुवानी में पूरे मार्ग पर जल से छिड़काव और पुष्प वर्षा करते चलेंगे।

बड़ी संख्या में होगें श्रद्धालु
मीडिया समन्वयक बन्टी ग्रोवर ने बताया की कि इस नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। जहां आगरा के 29 गुरूद्वारे के जत्थे होंगे, वहीं अखंड कीर्तनी जत्था और वीर मोहिन्दर पाल सिंह की अगुवाई में सबसे बड़ा कीर्तनी जत्था शामिल होगा। वहींa बीबी रानी सिंह की अगुवाई में महिलाओं का कीर्तनी जत्था शामिल होगा। इस अवसर पर नगर कीर्तन के लिए पोस्टर का भी विमोचन भी किया गया।