
rakhi
सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला हिंदुओं का प्रमुख त्योहार Raksha Bandhan इस बार 26 अगस्त को है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक वैसे तो ये त्योहार भाई बहन के अटूट रिश्ते का द्योतक होता है, लेकिन अगर इस दिन बहनें अपनी राशि के अनुसार राखी के रंग का चुनाव कर इसे भाई की कलाई पर बांधें तो दोनों के रिश्ते और मधुर होते हैं, साथ ही दोनों को खूब तरक्की मिलती है।
मेष: इस राशि का स्वामी मंगल होता है और मंगल लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। लिहाजा मेष राशि वाले लाल रंग की राखी बांधे। साथ ही अपने भाई से रक्षाबंधन के दिन कोई भी चार चीजें दान करवाएं।
वृषभ: इस राशि के जातकों का स्वामी शुक्र ग्रह है इसलिए वे नीले रंग की राखी खरीदकर बांधे। साथ ही भाई से गरीबों को अन्न का दान करवाएं।
मिथुन: मिथुन राशि वालों का स्वामी बुध ग्रह होता है। इस राशि वाली बहनों को सफेद या हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए साथ ही भाई के साथ मिलकर किसी गरीब को कपड़े दान करने चाहिए।
कर्क: कर्क राशि वालों को भी पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए क्योंकि इस राशि के जातकों का स्वामी चंद्रमा होता है। इस दिन दोनों भाई बहनों को भगवान कृष्ण का पूजन करना चाहिए और सफेद चीज जैसे चावल, चीनी, दूध व वस्त्र आदि दान करने चाहिए।
सिंह: इस राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। ऐसे जातकों के लिए दो तीन रंग की राखियों के विकल्प हैं। वे भाई को गोल्डन, पीली या गुलाबी रंग की राखी बांध सकती हैं। सूर्य राशि वाली बहनों को भाई के साथ मिलकर गणपति का पूजन करना चाहिए, साथ ही गरीबों को कॉपी किताबें बांटनी चाहिए।
कन्या: कन्या राशि का भी स्वामी बुध ग्रह होता है। इस राशि वाली लड़कियों को अपने भाई की कलाई पर सफेद रेशमी रंग की या हरे रंग की राखी बांधें। इस दिन भाई और बहन को साथ मिलकर पांच पौधे लगाने चाहिए।
तुला: तुला राशि वाले भाई की कलाई पर सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग की राखी बांधें। इस दिन भाई और बहन गरीबों को भोजन कराएं। साथ ही शनिदेव को अपना इष्टदेव मानकर पूजा करें।
वृश्चिक: इस राशि वाली सभी बहनें भाई की कलाई पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए। साथ ही पितरों के नाम पर दान करना चाहिए। दोनों कार्तिकेयजी को अपना इष्टदेव मानकर पूजा करें।
धनु: धनु राशि वालों का स्वामी बृहस्पति होते हैं, ऐसे में बहन को चंदन की राखी या रेशमी रंग की राखी बांधनी चाहिए। गरीबों को भाई के साथ मिलकर भोजन कराना चाहिए और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
मकर: मकर राशि के स्वामी शनि हैं इसलिए इस राशि वाले भाई को गहरे नीले रंग की राखी बांधे और केसर का तिलक लगाएं। इस दिन हनुमानजी और शनिदेव की पूजा करें।
कुंभ: इस राशि वाले भाई को पीले रंग या रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधें। इसके अलावा गहरे नीले रंग की राखी भी बांध सकते हैंं। भगवान विष्णु या मां सरस्वती को अपना इष्टदेव मानकर पूजा करें।
मीन: मीन राशि के बृहस्पति देवता हैं इसलिए इस राशि वाले भाई की कलाई पर सुनहरे पीले रंग की राखी बांधने और हल्दी का तिलक लगाना शुभ रहेगा। भाई और बहन गरीबों को खाना खिलाएं। शिवजी को अपना इष्टदेव मानकर पूजा करें।
Updated on:
21 Aug 2018 01:26 pm
Published on:
21 Aug 2018 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
