
आगरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। बिहार से नोएडा जा रही स्लीपर बस के पहिये में पहले धमाका हुआ और फिर आग लग गई। धमाके की आवाज सुन यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक की सूझबूझ के चलते कई यात्रियों की जान बच गई।
यहां का है मामला
ये मामला यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा के समीप का है। बताया गया है कि प्राइवेट स्लीपर बस बिहार के सिवान से नोएडा जा रही थी। बस में 42 लोग सवार थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के समीप अचानक बस का पिछला टायर फट गया। टायर फटने के साथ तेज धमाका हुआ। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। तेज धमाके और अचानक झटका लगने से उनकी नींद टूट गई। बस के नीचे से धुआं निकलता देख बस में चीख-पुकार मच गई। बस की रफ्तार कम थी, इसीलिए चालक ने समय रहते ही बस को रोक दिया।
सुरक्षा कर्मी बने भगवान
बस यात्रियों के लिए टोल प्लाजा पर मौजूद सुरक्षाकर्मी भी भगवान बन गए। यात्रियों की चीख पुकार सुन बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहां खड़े पानी से भरे टैंकर की मदद से बस के टायरों में लगी आग का बुझाया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बस परिचालक महेश का कहना था कि टायर फटने से पहिये में आग लगी।
Published on:
05 Nov 2019 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
