15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लैक फंगस की शिकार महिला की आंखों का हुआ सफल ऑपरेशन, दोबारा मिली नई जिंदगी

— आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की मेहनत हुई सफल।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

May 30, 2021

black fungus

black fungus

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने वाकई भगवान होने का अहसास करा दिया। ब्लैक फंगस की शिकार महिला जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। उसकी आंखों की रोशनी देकर उसे वापस नई जिंदगी देने का काम किया। महिला की आंख अब काम करने लगी हैं।
यह भी पढ़ें—

दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, पांच महिलाएं घायल

61 वर्षीय महिला का हुआ ऑपरेशन
ताजनगरी के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक 61 वर्षीय महिला को ब्लैक फंगस होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी आंख बिल्कुल खुल नहीं रही थीं। ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी और ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि महिला का शनिवार को ऑपरेशन किया गया था। करीब ढाई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद ब्लैक फंगस को निकालकर महिला की आंखों को खोला गया।
यह भी पढ़ें—

नशीली दवाओं की तस्करी करने वाली मेडिकल छात्राओं की ऐसी कहानी, इसे पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान


आंखों में पड़ गया था पस
उनकी आंखों में पस पड़ गया था और आंखों को निकालकर सफाई की गई थी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में एनेस्थीसिया की टीम और डॉ. शेफाली का सराहनीय योगदान रहा था। महिला की आंख अब खुलने लगी है। उन्होंने बताया कि एक दिन में तीन ऑपरेशन किए गए थे। तीनों मरीजों की नाक के रास्ते ब्लैक फंगस को साफ करने का काम किया गया था। ब्लैक फंगस के मरीज की महिला ठीक होने के बाद चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी उत्साहित हैं। महिला का सफल ऑपरेशन होने पर बधाई देने का क्रम जारी है।