आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव के नतीजे कुछ अच्छा संकेत देने वाले नहीं रहे। आगरा में दो जगहों पर हुए उपचुनाव में जैतपुर में करारी शिकस्त मिली, तो एत्मादपुर में महज एक वोट से जीत हासिल हुई। इन नतीजों को देखते हुए आने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी में नई जान फूंक दी है। अब गठबंधन का असर इस चुनाव में देखने को मिल सकता है। आगरा में जल्द जिला पंचायत अध्यक्ष का उपचुनाव होना है।