10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
अखिलेश यादव पर भाजपा के मंत्री के बयान के बाद, सपा नेता ने दिया बड़ा जवाब, देखें वीडियो
Play video

अखिलेश यादव पर भाजपा के मंत्री के बयान के बाद, सपा नेता ने दिया बड़ा जवाब, देखें वीडियो

सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गौड़ ने बताया कि बीजेपी ने खुद यह चोरी करवाईं हैं।

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 17, 2018

आगरा। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को सर्किट हाउस में आए थे। वहीं उन्होंने मीडिया के सामने अखिलेश यादव को टोटी चोर कहा और कहा यह देश आएसएस की मानसिकता से ही चलेगा। इस बयान पर सपा की तरफ से भी एक तीखा बयान आया है। आगरा में सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गौड़ ने बताया कि बीजेपी ने खुद यह चोरी करवाईं हैं। अब अखिलेश यादव को टोटी चोर कह रहे हैं। यह बताएं कितनी टोटी चोरी हुईं हैं, उसकी दुगनी स्वतंत्र देव सिंह के घर पर हम पहुंचा देंगे। यही नहीं आरएसएस की मानसिकता वाले बयान पर भी बोले कि आरएसएस कि वह मानसिकता है जिस मानसिकता के आधार पर नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या की थी और इस मानसिकता से अगर देश चलेगा तो देश का भला हो जाएगा, यह देशवासी तय करेंगे कि वह कौन सी मानसिकता अपनाएंगे।