
सपा को एक और झटका, एसपी सिंह बघेल के सामने चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
आगरा। लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक नेता दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं। सबसे ज्यादा झटके गठबंधन को लग रहे हैं। सपा-बसपा के कई नेता अब तक भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
2017 में छोड़ी पार्टी
आज फिर सपा को एक झटका लगा है। पूर्व विधायक सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। टूंडला विधानसभा क्षेत्र से 1996 में भाजपा की टिकट पर विधायक रहे शिव सिंह चक ने घर वापसी की है। 2017 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिव सिंह चक भाजपा छोड़ सपा में चले गए थे। शिव सिंह चक 2017 विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के सामने लड़े और कारारी हाल मिली।
अब एक बार फिर शिव सिंह चक भाजपा में आ गए हैं। शिव सिंह चक को आगरा के क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने सदस्यता दिलाई।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
04 Apr 2019 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
