
SP singh baghel
आगरा। आगरा कैंट स्टैशन से ऑटो चलाने वाले अकबर हुसैन ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। उन्होंने 16 लाख रुपये से भरा बैग पर्यटक को लौटकर ताजमहल के शहर आगरा का नाम उन्नत किया है। आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आगरा कैंट स्टेशन पहुंचकर अकबर हुसैन का अभिनंदन किया। उसके लिए यही सबसे बड़ा पुरस्कार था। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह पूरी आगरा की जनता की ओर से अभिनंदन है।
‘लपका 2 आपका’
हुआ यूं संसद सदस्य एसपी सिंह बघेल इलाहबाद जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से राजा की मंडी स्टेशन पर उतर गए। उन्हें याद आया कि आगरा कैंट के ऑटो चालक ने ईमानदारी का एक बड़ा कारनामा किया है। तुरंत ट्रेन में दोबारा बैठकर आगरा कैंट जा पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने ‘लपका 2 आपका’ अभियान से जुड़े पूर्व पार्षद सुनील जैन को आगरा कैंट पहुंचने को कहा। ऑटो चालक का सम्मान करने की अपनी मंशा बतायी।
आगरा कैंट के लिए ट्रेन में चढ़े
ज्ञातव्य है आगरा के ‘लपका 2 आपका’ के ऑटो चालक श्री अकबर हुसैन ने भोपाल के एक यात्री रामगोपाल आगरा में शादी समारोह में आये थे। एक ऑटो में उनका एक बैग छूट गया, जिसमें 16 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात थे। सवारी को होटल हिल्टन छोड़कर आने के बाद अकबर ने देखा कि उनका ऑटो में एक बैग रह गया है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपने अध्यक्ष अनिल शर्मा को दी। उन्होंने उस बैग को यात्री तक सही सलामत पहुंचा कर अपने कर्तव्य का पालन किया। बैग खोने पर हताश यात्री रामगोपाल सकुशल बैग मिलने पर लाखों दुआएं दे रहे थे।
आगरा का नाम ऊंचा किया
आगरा के सांसद इतनी बड़ी खबर जानकर खुद ही आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे और उन्होंने अकबर हुसैन को माला पहना कर ढेरों बधाइयाँ दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा अगर ऑटो चालक की नीयत डगमगा जाती तो, इतनी बड़ी राशि उसके जीवन पर्यन्त के लिए होती। उसने ईमानदारी का परिचय देकर पूरे आगरा के माथा ऊंचा कर दिया है। इस ईमानदारी ने लोगों को संदेश भी दिया है, क्योंकि लोग ऑटो चालकों को अच्छी दृष्टि से नहीं देखते। उन्होंने कहा लपका 2 आपका अभियान के लोगों ने पूर्व में ईमानदारी के ऐसे कार्य कर आगरा का नाम ऊंचा किया है। इस मौके पर लपका 2 आपका के अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद सुनील जैन, अतीक अहमद, साबुद्दीन उस्मानी, राजू पचौरी, सतीश राजपूत को भी सम्मानित किया गया। आरिफ खान, दीपक कुशवाह, हर्ष कौशिक, राजू सविता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Published on:
15 Jul 2019 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
