आगरा। लाल बुलेट इन दिनों पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बुलेट का खौफ इस कदर पुलिसकर्मियों में छाया हुआ है, कि दूर से ही देखकर एलर्ट हो जाते हैं। दरअसल एसएसपी आगरा इन दिनों लाल बुलेट पर घूम रहे हैं और कहीं भी औचक निरीक्षण के लिए पहुंच जाते हैं। ताजगंज, हरीपवर्त और रकाबगंज के बाद एसएसपी अमित पाठक शनिवार रात थाना एत्माद्दौला पहुंच गए।