28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएसपी अमित पाठक बोले संभ्रांत हो गए हैं अपराधी, अब बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं आखिर ऐसा क्यों

अखिल भारतीय युवा वैश्य एकता परिषद ने किया एसएसपी व उनकी टीम के 35 पुलिसकर्मियों का सम्मान, एसएसपी बोले अपराधी भी हो गए हैं संभ्रांत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 25 Jun 2018, 7:41 PM IST

ssp amit pathak

ssp amit pathak

आगरा। आज के अपराधी भी संभ्रांत हो गए हैं। बड़ी गाड़ियों में घुमते हैं, अच्छे कपड़े पहनते हैं और उनके बच्चे कॉनवेंट स्कूल में पढ़ते हैं। मोबिलिटी बढ़ने के कारण उन्हें आसानी से पकड़ना और पहचानना जटिल हो गया है। पुलिस पर कार्य की अधिकता और संसाधनों की कमी के बावजूद वह बेहतर काम का प्रयास कर रही है। पुलिस चाहे तो ऐसा न होने के बजाय यह समझने की जरूरत है कि पुलिस भी समाज का ही अंग है। हर काम दबाव में नहीं किया जा सकता है। अपहरण के मामलों में देरी नहीं बल्कि व्यक्ति का सकुशल वापस लौटना ज्यादा महत्वपूर्ण है। पुलिस के काम की जटिलताओं को भी समझना चाहिए।

दवा कारोबारी के लौटने के बाद हुआ पुलिस टीम का सम्मान
यह कहना था एसएसपी आगरा अमित पाठक का। होटल सागर रत्ना में अखिल भारतीय युवा वैश्य एकता परिषद द्वारा जगनेर के दवा व्यवसायी अपहरण मामले के जल्दी खुलासे पर कप्तान व उनकी टीम के 35 कर्मियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अमित पाठक ने कहा कि हम अच्छा काम करते अपनी ड्यूटी निभाते हैं, जिसकी हमने शपथ ली है। लेकिन इस तरह के आयोजन निसंदेह हमारी टीम का उत्साहवर्धन करते हैं। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता ने कहा कि ज्यादातर चीजों का प्राइविटाइजेशन हो गया, लेकिन पुलिस का कोई विकल्प नहीं है। अमित पाठक जैसे अधिकारी प्रदेश के लिए अनमोल रत्न के समान है। मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन ने पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के क्षेत्र योगी सरकार को देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में पुलिस का ऐसा सम्मान नहीं हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप जलाकर किया गया। संचालन (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा) विनय अग्रवाल व अतिथियों का स्वागत अशोक अग्रवाल (फरह वाले) ने किया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
विधायक महेश गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, अशोक अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विनय अग्रवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा) राष्ट्रीय युवा कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विनोद अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप गर्ग, दिनेश बंसल कातिब, मुरारी लाल प्रसाद, मुरारी लाल गोयल, केशव अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, बसंत गुप्ता, महेन्द्र खंडेलवाल, रामचरण पोरवाल, मयंक अग्रवाल छीतरमल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

वैश्य समाज द्वारा रखी गई मांगें
-महीने में एक बार व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन की बैठक।

-सम्मानित व्यापारियों को विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का दर्जा।

-व्यापारी सेल में नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।

-समय-समय पर पुलिस के साथ व्यापारियों का कार्यशाला आयोजित की जाए।

इन्हें मिला सम्मान
अमित पाठक (एसएसपी आगरा), मनोज सोनकर (एसपी अपराध), अखिलेश नारायण सिंह (एसपी ग्रामीण पश्चिम), नरेन्द्र सिंह राना (एसओ खेरागढ़), बबलू सिंह वर्मा (उपनिरीक्षक अपराध शाखा), सुनील त्रिपाठी (उपनिरीक्षक प्रभारी सर्विलांस सेल), अशोक कौशिक (एसआई थाना जगनेर), नरेन्द्र शर्मा (एसएचओ थाना खेरागढ़), रवि त्यागी (निरीक्षक प्रभारी एसओजी), जगदम्बा सिंह (एसएचओ थाना बसई जगनेर), अरुण कुमार (एसएचओ थाना जगनेर),

कान्सटेबल
राजीव कुमार , करनवीर, हरगोविन्द, सचिन कुमार, उमाशंकर, अरुण कुमार, अमरीश चंद्र, राजेश कुमार, ओमप्रकाश, अजय चौधरी, शिवराज सिंह, विवेक कुमार, विनय कुमार, राकेश वहु, अजित कुमार, जनवेद, चंद्र प्रकाश, मुकेश कुमार, आदेश त्रिपाठी, पंकज कुमार, दीपू सिंह, करतार सिंह, हरवेज कुमार, प्रशांत, नरेश सिंह।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग