आगरा। एसएसपी अमित पाठक की कार्यशैली से पुलिस महकमा भली भांति परिचित है। फिर भी बिजलीघर चौराहा पर अवैध रूप से आॅटो संचालन किया जा रहा था। एसएसपी अमित पाठक ने सख्त हिदायत दी थी कि अतिक्रमण और अतिक्रमणकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन, फोर्ट पुलिस चौकी ने इस चेतावनी को हल्के में लिया। जिसका खामियाजा पूरी पुलिस चौकी को भु्गतना पड़ा। गलत दिशा में दौड़ रहे वाहन, गलत जगह बनाई गई पार्किंग पर एसएसपी ने कड़ा रुख अख्तियार किया और पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर डाला। उनके इस कदम से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।