4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस इंस्पेक्टर के दूध में दूधिया ने मिलाया पानी तो उसे मिली ये कड़ी सजा, जानकर हैरान रह जाएंगे

फूड इंस्पेक्टर को बुलाकर सेंपल दिलवाए, कहा- लोगों की काफी शिकायतें थी  

2 min read
Google source verification
meerut

पुलिस इंस्पेक्टर के दूध में दूधिया ने मिलाया पानी तो उसे मिली ये कड़ी सजा, जानकर हैरान रह जाएंगे

मेरठ। दूध में मिलावट कोर्इ नर्इ बात नहीं है, लेकिन दूधिया ने जब एक इंस्पेक्टर के घर देने वाले दूध में मिलावट कर दी तो उसे एेसी सजा मिली कि वह जिन्दगी भर याद रखेगा। यह दूधिया करीब 20 साल से शहर की कालोनियों में दूध सप्लार्इ करता आ रहा है। इस बार जब उसने पुलिस इंस्पेक्टर के दूध में पानी मिलाकर देने की हिमाकत की तो सजा मिलने के बाद सब हैरत में हैं आैर उसे सुधरने की सलाह भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस की फजीहतः तीन स्थानों पर पुलिस के साथ मारपीट, बंधक बनाया, गाड़ी की चाबी निकाली, कुत्ते छोड़े आैर जानिए एक ही दिन में यहां क्या-क्या हुअा

दूधिया को हवालात में डाल दिया

खिर्वा रोड के नया गांव निवासी दूधिया धर्मपाल करीब 20 साल से शहर की कालोनियों के घरों में दूध सप्लार्इ कर रहा है। कंकरखेड़ा थाना परिसर के पुलिस क्वार्टरों में भी वही दूध सप्लार्इ कर रहा है। बताते हैं कि पिछले काफी दिनों से कंकरखेड़ा थाना इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने अपने घर आने वाले दूध के बारे में दूधिया से पानी आैर सिंथेटिक दूध मिला होने की शिकायत की थी, लेकिन दूधिया लगातार नकार रहा था। आज भी दूधिया ने इंस्पेक्टर के घर दूध दिया तो उन्होंने दूध को लेकर उसे फिर टोका, लेकिन दूधिया लगातार इस बात से इनकार करता रहा कि उसने दूध में पानी या सिंथेटिक दूध मिलाया है। इस पर इंस्पेक्टर ने थाने के सिपाही बुलवाए आैर दूधिया को हवालात में डलवा दिया। इस पर दूधिया गिड़गिड़ाने लगा, लेकिन इंस्पेक्टर नहीं माने आैर फूड इंस्पेक्टर को बुला लिया।

यह भी पढ़ेंः हाशिमपुरा कांड को लेकर पीएसी जवानों के पक्ष में इस संगठन ने योगी सरकार से की ये बड़ी मांग, मच रही अफरातफरी

फूड इंस्पेक्टर ने दूध के नमूने लिए

दूधिया को हवालात में डलवाकर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर को बुला लिया आैर दूध के नमूने दिलवाए। काफी माफी मांगने के बाद इंस्पेक्टर ने हवालात से दूधिया को छोड़ा। इस संबंध में इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा का कहना है कि हवालात में डालने की बात गलत है। लोगों ने दूध में मिलावट की शिकायत की थी, इसलिए सेंपल दिलवाए गए हैं, इसकी एक सप्ताह में रिपोर्ट आ जाएगी। अगर दूध में गड़बड़ी मिली तो दूधिया के खिलाफ कार्रवार्इ की जाएगी।