4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद

एसपी की मेहनत लाई रंग, पुलिस ने दो हत्याओं समेत तीन वारदातों का किया खुलासा

एसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि जब अपराधियों के खिलाफ ऐसे ही गिरफ्तारी का अभियान चलेगा तो उनके हौसले है वह पस्त हो जाएंगे...

Google source verification

फर्रुखाबाद. जिले के विभिन्न थानों में हुई घटनाओं में एसपी के सख्त आदेश के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक हत्याकांड में आरोपी चाचा और ताऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें उसकी मां ने घर में घुसकर हत्या करने का आरोप लगाया था। वहीं थाना जहानगंज क्षेत्र में दीपावली के दूसरे दिन हुई फायरिंग में पांच लोग जख्मी हुए थे। उसमें दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अमृतपुर क्षेत्र में खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि जब अपराधियों के खिलाफ ऐसे ही गिरफ्तारी का अभियान चलेगा तो उनके हौसले है वह पस्त हो जाएंगे। मोनू हत्या के मामले में छोटेलाल और रामवरन को गिरफ्तार किया गया है। मुन्नू अग्निहोत्री हत्याकांड में सुभाष दुबे, अमितेश दुबे, अखिलेश दुबे, पुत्र गंगाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।