उरी हमले के बाद आगरा के युवाओं ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मुहिम की छेड़ रखी है। इसके लिए स्टैंड अगेंस्ट टेररिज्म डॉट ओआरजी वेबसाइट बनाई गई और लोगों को इससे जोड़ा गया। आईटी एक्सपर्ट गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि सेना देश की सुरक्षा करने के लिए सक्षम है, लेकिन भारत के नागरिक भी देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। पाकिस्तान आतंकवादी देश है और इसे दुनिया से अलग-थलग किया जाना जरूरी हैं इसके लिए यह कैंपेन शुरू किया गया है।