8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉस्टल में कमरे के बाहर लटक रहा था इंटरमीडिएट के छात्र का शव, परिजनों में मचा कोहराम

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के माधवकुंज कॉलोनी स्थित एक निजी हॉस्टल में इंटरमीडिएट के छात्र का शव लटका हुआ मिला।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 14, 2019

123_3.jpg

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के माधवकुंज कॉलोनी स्थित एक निजी हॉस्टल में इंटरमीडिएट के छात्र का शव लटका हुआ मिला। हैरान करने वाली बात ये थी, कि शहव कमरे के अंदर नहीं, बल्कि बाहर फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - National Monkey Day: ताजमहल पर बंदर करते हैं राज, पर्यटक होते हैं निशाने पर

एटा का रहने वाला था छात्र
हॉस्टल में रहने वाला छात्र चंद्रशेखर पुत्र वीरपाल सिंह उपकार नगर, पीपल अड्डा, जनपद एटा का रहने वाला था। बताया गया है कि चंद्रशेखर यहां पढ़ाई के साथ दीक्षालय इंस्टीट्यूट से आईआईटी की तैयारी भी कर रहा था। घटना के कारण क्या हैं ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं सूचना मिलते ही परिजन भी आगरा पहुंच गए।

ये भी पढ़ें - मार्ग हुआ जलमग्न, ग्रामीणों में आक्रोश

पुलिस जुटी जांच में
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना जगदीशपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वहां से पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ। वहीं मृतक छात्र के पिता वीरपाल ने बताया कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।