बहुत हुए प्रयोग लेकिन सब विफल
ताजमहल पर बंदरों पर काबू पाने के लिए ऐसा नहीं है, कई प्रयोग हो चुके हैं, लेकिन सफल कोई भी नहीं रहा। ताजमहल की निगरानी करने वाले सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यॉरिटी फोर्स (CISF) के जवानों के हाथ में गुलेल थमा दी गई, लेकिन बंदरों पर सीआईएसएफ जवान बंदरों पर काबू नहीं पा सके। ताजमहल परिसर से बंदरों को भगाने के लिए लंगूर रखने की योजना बनाई गई थी, लेकिन वह भी सफल नहीं हो सकी।