3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों को सोशल मीडिया पर संदेश भेजा मैं मर रहा हूं और फिर…

तनाव में था 19 वर्षीय छात्र, गोली मारकर की आत्महत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 14 Jul 2018, 7:08 PM IST

died

दोस्तों को सोशल मीडिया पर संदेश भेजा मैं मर रहा हूं और फिर...

आगरा। 19 वर्षीय छात्र तनाव बर्दाश्त नहीं कर सका तो गोली मारकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवारीजन हैरान हैं। पुलिस को प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पड़ताल में पता लगा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्र ने सोशल मीडिया के ग्रुप पर साथियों को संदेश भेजे कि मैं मरने जा रहा हूं। इसके बाद कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजन
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के स्वामी बाग में राधा बल्लभ इंटर कॉलेज का 19 वर्षीय छात्र हिमांशु मल्होत्रा रहता है। शुक्रवार देर रात परिवार को बाथरूम से अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज पर परिजन बाथरूम की ओर दौड़े तो देखा के हिमांशु बाथरूम के फर्श पर लहूलुहान पड़ा हुआ है। परिजन हिंमाशु को हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन, हिमांशु दम तोड़ चुका था। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना को देखते हुए डाग स्कवायड की टीम को बुलाकर छानबीन की। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की तो एक युवती से प्रेस प्रसंग की बातें सामने आई हैं।

रात को भेजे थे दोस्तों को संदेश
पुलिस का कहना है कि युवक के किसी युवती से प्रेस संबंध थे, रात एक बजकर 21 मिनट पर युवक ने व्हाट्सएप ग्रुप से दोस्तों को संदेश भेजा था। जिसमें उसने लिखा था कि मैं मरने जा रहा हूं। दाहिनी कनपटी पर गोली मारकर युवक ने आत्महत्या कर ली। ऐसा प्रथम दृश्यता प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने हिमांशु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में युवक की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश