
31 साल और दो बच्चों की मां को हुआ फेसबुक पर प्यार, प्रेमी ने ऐसे कराई बच्चे की डिलिवरी
नई दिल्ली। फेसबुक पर मिलने के बाद अपने से 16 साल छोटे प्रेमी के बच्चे की मां बनने वाली एक 31 वर्षीय महिला ने खुलासा किया है कि उसने अपने बच्चे को कैसे जन्म दिया। मामला नॉर्थ ब्रिटेन के काउंटी डरहम का है जहां 31 साल की महिला की औरत को 16 साल के लड़के से प्यार हो गया। एक अंग्रेजी मीडिया के मुताबिक आज इन्हें साथ आए लगभग दो साल हो गए हैं। कैथलीन मार्टिन और जैक फुसिल की जून 2015 में फेसबुक पर मुलाकात हुई। जब इनके प्रेम संबंध को लगभग 7 महीने हो गए थे तो इन्होंने मां-बाप बनने का फैसला किया। ये अजब जोड़ा तब खबरों में आया जब कैथलीन ने जैक के बच्चे को जन्म दिया।
आपको जानकर हैरानी होगी कैथलीन ने अपने बेडरूम में ही प्रेमी जैक की मदद से बच्चे को जन्म दिया। कैथलीन का कहना है, 'जैक ने अपने बच्चे की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया। कैथलीन ने बताया कि हमारा बच्चा बेडरूम में हुआ इसके पीछे भी दिलचस्प कहानी है। उन्होंने बताया कि, बच्चे के दुनिया में आने से पहले वो 4 बार प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल गई, लेकिन हर बार ड्यू डेट न होने के कारण उन्हें डॉक्टरों ने लौटा दिया लेकिन पाचवीं बार जब वो अस्पताल से दिखाकर लौटी तो अचानक उन्हें तेज पीड़ा का आभास हुआ।
कैथलीन ने जैक से हो रही तकलीफ के बारे में बताया जैक ने घबराकर अस्पताल फोन किया। जैक की घबराहट देख डॉक्टरों के तुरंत निर्देश दिए और जैक से बेडरूम में ही डिलिवरी करवाई। दर्द में चिल्लाती कैथलीन को जैक के संभाला और बच्चे को सकुशल इस दुनिया में लाया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैथलीन की पहले भी एक शादी हो चुकी थी जिससे उसे दो बच्चे भी हैं और सबसे बड़ा जैक की तुलना में केवल पांच साल छोटा है, जिसने युगल से मुलाकात की थी, तब कैथलीन के सबसे बड़े बच्चे ने स्कूल की पढ़ाई खत्म कर दी थी।
Published on:
14 Jul 2018, 4:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.