23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Photo: 6 फीट के सांप ने निगल ली एक जान, देख सहम गए आसपास के लोग

यह आकार में करीब दस फीट तक का होता है। इसकी खास बात है कि यह हमेशा अपने जोड़े के साथ रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 2:45 PM IST

snake swallows squirrel in moradabad

Photo: 6 फीट के सांप ने निगल ली एक जान, देख सहम गए आसपास के लोग

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के सिविल लाइन इलाके में शुक्रवार को दिन में सड़क किनारे मिले लगभग 6 फीट के एक सांप ने एक गिहलरी को निगल लिया और पास में मौजूद एक चिकित्सक के घर में बने लॉन की दीवार पर चढ़कर अंदर घुस गया। इस घटना के बाद आसपास के रहने वाले लोग सहम गए हैं। तत्काल सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। इस दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई।

कभी पिता रेस्टोरेंट में धूलते थे झूठे बर्तन, आज बॉलीवुड का यह एक्टर कहलाता है भारत का दूसरा अंबानी

भीड़ में मौजूद सांपों के जानकार मोहम्मद तौफीक ने बताया कि इस सांप को 'धामन या घोड़ा पछाड़' के नाम से जाना जाता है। यह उतना खतरनाक नहीं होता है। यह आकार में करीब दस फीट तक का होता है। इसकी खास बात है कि यह हमेशा अपने जोड़े के साथ रहता है। यह अधिकतर जंगलों में पाया जाता है और छोटे-छोटे जानवरों को निशाना बना लेता है। इसके चलने की गति इतनी तेज होती है कि यह घोड़े से भी आगे निकल जाता है, इसलिए इसे घोड़ा पछाड़ भी कहा जाता है।

“मैंने आपका वेरीफिकेशन कर दिया, अब आप मुझे क्या देंगी”..फिर महिला पत्रकार के साथ पुलिसकर्मी ने कर डाली ये हरकत

धामन एक विषहीन सांप है जो लगभग पूरे भारत में पाया जाता है, इसे घरों के आसपास झाड़ी-झुरमुटों या खेतों में पक्षियों और चूहें का शिकार करते आसानी से देखा जा सकता, धामन चूहों का शिकार कर उस पारितंत्र में चूहों, पक्षियों की संख्या को नियंत्रित करता है जिससे किसानों की फसल सुरक्षित रहती है और साथ ही साथ सांप लोगों को चूहों के द्वारा पैदा करने वाले रोगों से भीे बचता है इसीलिए इसे 'किसानों के मित्र' के नाम से भी जाना जाता है, शायद आपको जानकारी न हो कि, किंग कोबरा का पसंदीदा भोजन धामन सांप ही होता है, यह बेहद फुर्तीला होता है, इसकी सामान्य लंबाई करीब दो-तीन मीटर के बीच होती है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग