23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“मैंने आपका वेरीफिकेशन कर दिया, अब आप मुझे क्या देंगी”..फिर महिला पत्रकार के साथ पुलिसकर्मी ने कर डाली ये हरकत

इतना कहने के बाद पुलिसकर्मी ने पत्रकार से गले लगने के लिए कहने लगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 14 Jul 2018, 2:44 PM IST

police

“मैंने आपका वेरीफिकेशन कर दिया, अब आप मुझे क्या देंगी”..फिर महिला पत्रकार के साथ पुलिसकर्मी ने कर डाली ये हरकत

नई दिल्ली। यूपी के गाज़ियाबाद में रहने वाली एक महिला पत्रकार उस समय काफी घबरा गई जब वेरीफिकेशन के बाद एक पुलिसकर्मी उनसे अजीबो-गरीब डिमांड करने लगा। पुलिसकर्मी ने महिला पत्रकार के साथ ऐसी घटिया हरकत की, जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि महिला पत्रकार ने अपने पासपोर्ट के रिन्यूअल के लिए रिक्वेस्ट डाली थी। जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके घर पर वेरीफिकेशन के लिए एक पुलिसकर्मी पहुंचा था। जहां उसने महिला पत्रकार के साथ बेहद ही घटिया व्यवहार किया। पीड़िता गाज़ियाबाद में साहिबाबाद के वसुंधरा कॉलोनी की निवासी है।

पुलिसकर्मी की घटिया हरकत के बाद महिला पत्रकार ने ट्विटर पर पूरे मामले की शिकायत की। महिला पत्रकार ने ट्विटर पर लिखा कि वेरीफिकेशन के बाद पुलिसकर्मी ने उनसे बोला, “ मैंने आपके सत्यापन का काम कर दिया। अब आप मुझे क्या देंगी ?” इतना कहने के बाद पुलिसकर्मी ने पत्रकार से गले लगने के लिए कहने लगा। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पुलिसकर्मी देवेंद्र चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही गाज़ियाबाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम भी बना दी है, जिसने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत देवेंद्र पिछली 12 जुलाई को वेरीफिकेशन के लिए महिला पत्रकार के घर गया था। जहां उसने महिला के साथ इस घटिया व्यवहार को अंजाम दिया। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत पर जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। पुलिस ने कहा कि जांच में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि गाज़ियाबाद के अलावा राजधानी दिल्ली में भी एक महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी हुई है। जहां पुलिस ने छात्रों को रोकने के दौरान बल का इस्तेमाल किया था, इसी बीच महिला पत्रकार छेड़खानी का शिकार हुई।