
आगरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम आगरा ने नई पहल शुरू की है। यदि आपको अपने घर के आस पास कहीं कूड़ा दिखाई देता है, तो आप नगर निगम के एप swachhata-mohua पर अपलोड करिए, 24 घंटे में निगम की टीम सफाई के लिए पहुंच जाएगी। इसके लिए अलग से टीमें बनाई गई हैं।
ये भी पढ़ें -
जोर शोर से चल रहीं तैयारियां
स्मार्ट सिटी बनने जा रहे आगरा में जनवरी 2018 में स्वच्छता सर्वेक्षा होने जा रहा है, इसके लिए आगरा में जोर शोर से तैयारी चल रही हैं। नगर निगम द्वारा स्वच्छता एप swachhata-mohua जारी किया गया है। आगरा सहित देश के 4041 शहरों में स्वच्छता को लेकर रैंकिंग दी जानी है। इसी के लिए नगर निगम प्रशासन शहर में कई माध्यम से जागरूकता अभियान चला रहा है। नगर निगम ने ऑनलाइन शिकायत प्रकोष्ठ को और मजबूत किया है। इसी के तहत स्वच्छता एप से लोगों के अधिक से अधिक जुड़ने के लिए एप पर मिलने वाली शिकायतों को तत्परता से संज्ञान लिए जाने की शुरुआत की गई है।
ये भी पढ़ें-
आईटी सेल रख रही नजर
पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि शहर में कहीं भी कूड़ा फैला दिखता है और वहां लगता है कि कई दिन से सफाई नहीं हुई है तो इसकी फोटो कोई भी अपने मोबाइल से एप पर भेज सकता है। आईटी सेल द्वारा 24 घंटे के में एक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों को भी कैमरे में कैद किया जाए। क्षेत्र में अगर ऐसे लोग हैं जो उनकी लाइव फोटो एप पर डाली जाए, तो ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -
Published on:
02 Feb 2018 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
