8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजमहल और शाहजहां-मुमताज की असली कब्र 3 दिन फ्री में देख सकेंगे पर्यटक

Shah Jahan Urs in Agra ताजमहल के दीवानों के खुशखबर। अब ताजमहल के लिए टिकट नहीं लगेगा। जी हां, तीन दिन ताजमहल देखने के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा। साथ में शाहजहां व मुमताज की असली कब्रों को देखने का मौका मिलेगा। क्योंकि शाहजहां का उर्स शुरू होने जा रहा है।.. जानें कब से।

2 min read
Google source verification
ताजमहल और शाहजहां-मुमताज की असली कब्र 3 दिन फ्री में देख सकेंगे पर्यटक

ताजमहल और शाहजहां-मुमताज की असली कब्र 3 दिन फ्री में देख सकेंगे पर्यटक

ताजमहल के दीवाने पर्यटकों के लिए बेहद खुशखबर। देसी हो या विदेशी पर्यटक ताजमहल का दीदार फ्री में कर सकेंगे। जी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के नोटिफिकेशन के अनुसार, तीन दिन ताजमहल का दर्शन फ्री में कर सकेंगे, साथ ही शाहजहां व मुमताज की असली कब्रों को भी देख सकेंगे, जिसके लिए कोई टिकट नहीं लिया जाएगा। वजह यह है कि ताजमहल में शाहजहां का तीन दिनी उर्स 27, 28 फरवरी और एक मार्च को मनाया जाएगा। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि, शाहजहां उर्स के पहले दिन यानी 27 फरवरी दोपहर 2 बजे से पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे। 28 फरवरी को भी दोपहर दो बजे के बाद उर्स की परंपराएं शुरू होंगी। उसके बाद शाम तक कोई भी निशुल्क प्रवेश कर सकता है वहीं, आखिरी दिन सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक फ्री एंट्री रहेगी।

1381 मीटर लंबी चादर चढ़ेगी

शाहजहां का उर्स ताजमहल में 27 फरवरी से एक मार्च तक मनाया जाएगा। तीन दिनी उर्स के अंतिम दिन सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी। खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी इस बार 1381 मीटर लंबी चादर चढ़ाएगी। वर्ष 2021 उर्स में 1331 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई थी।

यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद वरुण गांधी के एक और बयान से भाजपा असहज

उर्स का कार्यक्रम

शाहजहां के उर्स में 27 फरवरी दोपहर दो बजे मुख्य मकबरे में स्थित शाहजहां व मुमताज की कब्रों पर गुस्ल की रस्म होगी। दूसरे दिन दोपहर दो बजे संदल चढ़ाया जाएगा। तीसरे दिन सुबह से शाम तक चादरपोशी का सिलसिला चलेगा। शाहजहां व मुमताज की तहखाने में स्थित कब्रों को केवल उर्स के दौरान ही खोला जाता है।

यह भी पढ़ें : यूपी जेल में दो गिरोहों में गोलीबारी मामले में अधिकांश गवाह मुकरे, 14 बरी