आगरा। शिल्प , कला, संस्कृति और व्यंजन के महोत्सव ताज महोत्सव 2018 रात्रि में नयनाभिराम नजर आता है। ताजमहल के आंगन शिल्पग्राम में चल रहे ताज महोत्सव का मुख्य द्वार रात्रि में देखते ही बनता है। कभी लाल तो कभी नीला रंग ताज महोत्सव के धरोहर वाले गेट को आकर्षक बना देता है। दर्शक इसे देखते ही रह जाते हैं। ताजमहल देखने आए शिवांकर शर्मा ने बताया कि ताज महोत्सव में इस बार रात्रि मनभावन है। अधिकांश लोग लाइट देखने आ रहे हैं।