आगरा

TCS Manager Manager Suicide Case: TCS मैनेजर को पत्नी ने आत्महत्या के लिए उकसाया, पुलिस की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, अपने ही रहे मौत की जिम्मेदार

TCS Manager Manager Suicide Case Latest Update: आगरा में TCS कंपनी के रिक्रूट मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड केस के मामले में पुलिस ने चार्ज सीट दाखिल कर दी। आत्महत्या के इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी निकिता सहित तीन को आरोपी बनाया और आरोप तय किए हैं।

2 min read
May 10, 2025
मृतक की फाइल फोटो और शादी के समय की फोटो

TCS Manager Manager Suicide Case Update: आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा खुदकुशी मामले में पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोपपत्र में पत्नी निकिता शर्मा, ससुर निपेंद्र शर्मा, सास और साली को आरोपित बनाया है। पत्नी पर बेवफाई का भी आरोप है। आरोपपत्र में खुदकुशी की वजह पत्नी की बेवफाई और पूरे परिवार को मुकदमे में फंसाने की धमकी को माना गया है।

आगरा पुलिस ने बहुचर्चित टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा, ससुर और सास के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया है। इसमें लिखा है कि पत्नी की बेवफाई से मानव शर्मा परेशान थे। लगातार पत्नी और ससुरालवालों से उन्हें धमकी भी मिल रही थी। इससे आहत होकर मानव शर्मा ने आत्महत्या की थी।

बहन ने मृत्यु से पहले बनाए गए वीडियो के जरिए पत्नी, सास ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

23 फरवरी को वह मुंबई से पत्नी निकिता शर्मा के साथ लौटे थे। उसी शाम पत्नी को उसके मायके बरहन छोड़ आए थे। देर रात तक मानव की पत्नी से व्हाट्सऐप पर चेटिंग हुई थी। फोन पर भी बातचीत हुई थी। खुदकुशी से पहले मानव शर्मा ने वीडियो बनाया था। यह वीडियो उनकी बहन को 27 फरवरी को मिला था। 28 फरवरी को सदर थाने में मुकदमा लिखाया गया था। इसमें निकिता शर्मा उसके पिता निपेंद्र शर्मा, मां और बहन को नामजद किया गया था। मुकदमा लिखे जाते ही निकिता अपने पिता के साथ फरार हो गई थी। हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

एक महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर मानव शर्मा को ऐसा क्या बता दिया जिस घर में शुरू हुई क्लेश

एक महिला ने इंस्टाग्राम मैसेज पर मानव शर्मा को उसकी पत्नी के बारे में कुछ बताया था। इसी बात को लेकर घर में क्लेश शुरू हुई थी। मानव शर्मा पत्नी निकिता से तलाक लेना चाहते थे। पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया था। उस दौरान उन्हें धमकी दी गई थी कि मुकदमा लिखाकर पूरे परिवार को जेल भिजवा दिया जाएगा। इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी की थी। विवेचक ने विवेचना में 17 लोगों को गवाह बनाया है। मानव की बहन, माता-पिता और कुछ रिश्तेदार गवाह बने हैं।

मानव शर्मा सूइसाइड केस पत्नी सहित 4 आरोपी जेल में बन्द

पुलिस ने बतौर सबूत सुसाइड से पहले मानव शर्मा का बनाया वीडियो भी आरोप पत्र में शामिल किया है। इसी वीडियो से यह मामला सामने आया था। अहम साक्ष्य के रूप में खुदकुशी से पहले बनाए गए वीडियो को शामिल किया गया है। 24 फरवरी की सुबह डिफेंस कालोनी (सदर) के रहने वाले मानव शर्मा का शव फंदे पर लटका मिला था।

Updated on:
10 May 2025 04:23 pm
Published on:
10 May 2025 03:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर