24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले बनाते हैं दुल्हन फिर लगती है बदनाम गलियों में बोली

पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, नेपाल और अन्य राज्यों से लड़कियों को बहला फुसलाकर लाने वाले आगरा में इन्हें कोठों पर बेच रहे हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 22, 2017

up police

Prostitution

आगरा। पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, नेपाल और अन्य राज्यों से लड़कियों को बहला फुसलाकर लाने वाले आगरा में इन्हें कोठों पर बेच रहे हैं। यहां इनसे जबरने देह व्यापार कराया जा रहा है। आगरा की रेड लाइट एरिया में लड़कियों को बेचने वालों पर पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में रहती है। यहां पुलिस आए दिन छापामार कार्रवाई करती है, लेकिन उन्हें लड़कियां बरामद नहीं होती है। सूत्रों के मुताबिक रेड लाइट एरिया से पुलिस के संबंध बहुत मधुर होने के चलते यहां छापा पड़ने से पहले ही सूचना मिल जाती है। जिससे कोठा संचालिका और वहां के दलाल सक्रिय हो जाते हैं और बच निकलते हैं।

पुणे की बीएड छात्रा बच निकली, लेकिन कई लड़कियां हैं कोठों पर
देह व्यापार के धंधे में युवतियों को धकेला जा रहा है। आगरा की रेड लाइड एरिया में लड़कियों को लाकर बेच दिया जाता है। हाल ही में रेड लाइट एरिया से ऐसी कई लड़कियां बरामद की गई थी, जिन्हें बहलाफुसलाकर और शादी के झांसे देकर आगरा लाया गया और बेच दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में एक ऐसी लड़की ने पुलिस को कई सारी लड़कियां होने के सबूत दिए थे, जिन्हें अन्य राज्यों से लाकर बेच दिया गया था। सामाजिक संस्था महफूज संस्था कई बार पुलिस की मदद से जिस्मफोरोसों के चंगुल से लड़कियों को निकाल चुकी है। लेकिन, आज भी कई लड़कियां इस गलीच धंधे में फंसी हैं।

लड़की ने बताई थी पूरी कहानी
गौरतलब है कि एक युवक पुणे से बीएड की छात्रा को बहला फुसलाकर आगरा ले आया था और उसे देह व्यापार में धकेल दिया। कोठे पर आने वाले लोगों से लड़की ने मदद मांगी थी और उन्हें अपना विडियो बनाकर भेजा। इस वीडियो को महफूज संस्था के पश्चिमी कॉओर्डिनेट नरेश पारस के पास एक सूत्र ने भेजा था। संस्था ने विडियो को आधार मानकर आगरा पुलिस के सहयोग से छापा डाला था। लेकिन, जिस्मफरोसों ने लड़की को गायब कर दिया था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस की रेड की सूचना लीक होने के चलते ऐसा हुआ था। थाना छत्ता पुलिस को लड़की ने जो तहरीर दी उसमें जिक्र किया था कि उसे कश्मीरी बाजार में तांबा आम्मा के मकान में लाकर बेच दिया। वहां उसके साथ जबरदस्ती वैश्यावृत्ति कराई गई। एक महिला हिरो पत्नी श्याम कुमार निवासी शहीद नगर भी रहती थी, तो सामान लाती थी। कुछ और लड़कियां भी वहां रहती हैं। लेकिन, इन लड़कियों को बचाने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।