
Teenager death
आगरा। थाना मनसुखपुरा के एक गांव में भैंस की पूंछ पकड़कर तालाब पार करना किशोर को महंगा पड़ गया। बीच तालाब में भैंस ने पलटी मार दी, जिससे किशोर तालाब में डूब गया। ये हादसा देख पास खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंंचे ग्रामीण और गोताखारों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से तलाश कर बाहर निकाला।
यहां का है मामला
ये मामला थाना क्षेत्र के गांव तासोड़ का है। यहां के रहने वाले राजू वाल्मीकि का 14 वर्षीय पुत्र नरेन्द्र कक्षा सात का छात्र था। सोमवार सुबह करीब दस बजे अपनी बकरियों को चराने के लिये बीहड़ में गया था। तभी अपने अन्य साथियों के साथ बीहड़ मे बने तालाब में नहाने के लिए पहुंच गया। तालाब में पानी पी रही भैस की पूंछ पकड़ कर नहाने लगा। भैंस की पूंछ को पकड कर तालाब को पार करने लगा, इसी दौरान तालाब के बीचों बीच भैंस ने पानी में पलटी मारी, जिससे किशोर के हाथ से पूंछ छूट गई और वह डूबने लगा। किशोर को नदी में डूबता देख पास खड़े बच्चों के हाथ पांव फूल गए। बच्चों ने किशोर के पानी में डूबने की सूचना ग्रामीणों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन
सूचना मिलते ही परिजन व पूरा गांव तालाब पर पहुंचा व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर ग्रामीणों व ग़ोताख़ोरों की मदद से तालाब को खंगाला।करीब दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से निकाला जा सका। वहीं किशोर के शव को देख घर मे कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published on:
06 Aug 2018 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
