
Crime
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा. फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची के सुसाइड की दिल को झकझोर देेने वाली घटना सामने आई है। महज 10 वर्षीय एक बच्ची ने फंद से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि बच्ची का अपने पांच वर्षीय भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने दरवाजे के ऊपर खिड़की पर दुपट्टे का फंदा लगाकर जाने दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
दरअसल, यह घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव की है। बता दें कि बच्ची का पिता घर छोड़कर कहीं चला गया है, वहीं उसकी मां की मौत हो चुकी है। वह घर में अपनी 18 वर्षीय बड़ी बहन और डेढ़ वर्षीय छोटी बहन और एक पांच वर्षीय भाई के साथ रहती थी। पिता के जाने और मां की मौत के बाद बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी उसकी बड़ी बहन संभाल रही थी। बताया जा रहा है कि बच्ची को अपने पांच वर्षीय भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसमें उसने अपने भाई की पिटाई लगा दी थी।
इसके बाद वह सीधे घर के अंदर पहुंची और दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की पर दुपट्टे का फंदा बनाकर उसे गले में डाल लटक गई, जिस समय बच्ची ने आत्महत्या की उस दौरान उसकी बड़ी बहन काम पर गई हुई थी। बच्ची के आत्महत्या के मामले के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बचपन से ही इन बच्चों के ऊपर से मां-बाप का साया उठ गया है और अब छोटी बच्ची ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया है।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने जांच के बाद बताया कि बच्ची ने झगड़े के दौरान भाई की पिटाई कर खुद आत्महत्या कर ली है। फिलहाल बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published on:
14 Mar 2021 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
