
आगरा के थाना एतमाऊद्दौला क्षेत्र में दुल्हन और परिवार वाले पूरी रात इंतजार करते रहे पर दुल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। पुलिस में शिकायत के बाद दुल्हा पक्ष ने समझौता कर लिया और गुरुवार को बारात लाने का लिखित समझौता कर लिया।
एतमाऊद्दौला थाना क्षेत्र के मोती महल शंभू नगर निवासी युवती की मंगलवार को बारात आनी थी। परिजन पंडाल सजा कर पूरी तैयारियां किए बैठे थे। रात भर इंतजार के बाद भी दुल्हा पक्ष बारात लेकर नहीं आया। परिजनों द्वारा बार - बार फोन करने पर दुल्हा पक्ष के लोगों ने फोन बंद कर लिए। दुल्हन पक्ष द्वारा बनवाया गया सारा खाना और सजावट बर्बाद हो गई। इसके बाद बुधवार को दुल्हन के परिजनों ने थाना पुलिस को शिकायत की। शिकायत के बाद कार्रवाई के डर से लड़का पक्ष बैकफुट पर आ गया और उन्होंने लड़की पक्ष से समझौता कर लिया। अब गुरुवार को लड़की की शादी होगी।
दो सगे भाइयों से हुआ था रिश्ता
लड़की के पिता ने बताया की दोनों बेटियों की शादी शमशाबाद के एक गांव निवासी सगे भाइयों से तय की थी। बड़ी बेटी की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में हो गई थी। छोटी बेटी की मंगलवार को शादी होनी थी। सारी तैयारियों के बाद देर रात दूल्हे को लड़की पसंद न होने की बात कहकर दुल्हा पक्ष ने बारात लाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद हमने पुलिस से शिकायत की थी।
नहीं दर्ज कराया मुकदमा
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया की पीड़ित पक्ष की शिकायत आई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। गुरुवार को लड़की की शादी होगी। मामले में परिजनों ने मुकदमा लिखाने से मना कर दिया है।
Published on:
23 Feb 2023 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
