
Taj Mahal
Taj Mahal: तेज आंधी से ताजमहल पर महाराष्ट्र का पर्यटक चुटैल हो गया। रॉयल गेट से पत्थर का टुकड़ा उसके कंधे पर गिरा। CISF जवान ने इसकी ड्रेसिंग कराई है। फिसलने और टिकट लेते वक्त दो पर्यटकों के पैर और हाथ में भी चोट लगी है। गर्मी से पांच पर्यटकों की घायल पर्यटक। हालत खराब हो गई।
महाराष्ट्र के योगेश जोशी करीब साढ़े चार बजे रॉयल गेट के पास से ताजमहल को निहार रहे थे। तभी तेज आंधी आने लगी और गेट पर लगा पत्थर का टुकड़ा उनके कंधे पर गिरा। इससे उनके खून रिसने लगा CISF के जवान इनको लेकर ताजमहल स्थित डिस्पेंसरी में लेकर गए और ड्रेसिंग कराई।
एक पर्यटक की काउंटर से टिकट लेते वक्त चूड़ी टूट गई और हाथ में घुसने से खून बहने लगा। इनको भी डिस्पेंसरी में ड्रेसिंग कराई है। राजस्थान की शांताबाई का शिल्पग्राम में पैर फिसलने पर चोट लग गई।
आंधी बारिश से पहले धूप और गर्मी के कारण मऊ निवासी मोहम्मद आरिफ खान, झारखंड की सुस्मिता पात्रा, कर्नाटक की वेणु आडिल, गुजरात के धाडुक शैलेश भाई और विहान की तबीयत खराब हो गई। इनको चक्कर आने लगे। दो बच्चों को उल्टी होने लगी । इनको डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य हुई।
Published on:
31 May 2024 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
