
पुलिस द्वारा बरामद किया गया सामान
उत्तर प्रदेश के आगरा थाना बसई अरेला में 15 सितम्बर को 25 लाख हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सौरव और संतराम नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवक कोई व्यावसायिक चोर नहीं हैं बल्कि अपने परिवार की हालत सुधारने के लिए दोनों ने चोरी करने का रास्ता अपनाया।
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
वादी कृष्ण मुरारी की तहरीर के आधार पर मामले को पूर्वी पुलिस आयुक्त सोमेंद्र मीणा ने बड़ी ही गहराई से लिया। कैश और साथ में भरी मात्रा में हुई सोने-चांदी की चोरी हुई घटना को जल्द से हल करने के लिए पूर्वी पुलिस आयुक्त ने एसओजी और पुलिस को आदेश दिए। सिर्फ दो दिन के अंदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों चोरों को रेकी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास पुलिस ने तक़रीबन ढाई लाख कैश, 400 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी बरामद की गई। अगर मार्किट रेट के हिसाब से चोरी हुई रकम का आंकड़ा लगाए तो तक़रीबन 25 लाख का माल ये चोर उड़ा कर भागे थे।
पुलिस ने लूट और चोरी की गंभीर धाराओं में दोनों चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। दोनों गिरफ्तार हुए चोरों को लूट और चोरी की गंभीर धाराओं में मामले दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।
आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
Published on:
20 Sept 2023 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
