
आगरा में धमाके के बाद क्षतिग्रस्त मकान और आग बुझाती टीम
पत्रिका न्यूज नेटवर्क, आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के आजमपड़ा में दो मकानों में तेज धमाकों के साथ अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि मकान पूरी तरह से हिल गए। इस दुर्घटना में दो लाेगाें की माैत हाे गई जबकि चार से अधिक झुलस गए। झुलसे हुए सभी लाेगाें काे अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घटना रविवार की है। ताज नगरी आगरा ( Agara ) शाहगंज क्षेत्र के आजमपड़ा स्थित दाे मकानों के अंदर पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। इन मकानों में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। रविवार काे अचानक बारूद में आग लग गई। बारूद में धमाके के साथ आग लगी और मकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। यह धमाके ( blast in fire cracker factory ) इतने तेज थे कि इनकी आवाज कई किलाेमीटर तक सुनी गई।
दुर्घटना हाेते ही माैके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग की लपटों पर काबू पाया। दुर्घटना में दाे लाेगाें की माैत हाे गई। धमाका इतना बड़ा था कि दाेनों मकानों की छत तक ढह गई। आस-पासके मकानों काे भी नुकसान पहुंचा है। एसपी सिटी राेहन पी बाेत्रा ने बताया कि हाद्सा दुखद है लेकिन प्राथमिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि अवैध रूप से दाेनाें घरों में पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। घायलों काे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
Updated on:
18 Oct 2020 05:56 pm
Published on:
18 Oct 2020 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
