
Thursday
आगरा। गुरू यानी बृहस्पति को सबसे बड़ा गृह होने के साथ देवताओं का गुरू माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक यदि कुंडली या हाथों की लकीरों में बृहस्पति की दशा कमजोर हो तो जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शास्त्रों में गुरुवार के दिन कुछ कार्य करना निषेध बताया गया है। माना जाता है कि इन कार्यों को करने से बृहस्पति कमजोर हो जाता है। लिहाजा इन कार्यों को करने से बचना चाहिए। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से जानते हैं उन कार्यों के बारे में जिन्हें इस दिन नहीं करना चाहिए, साथ ही कमजोर बृहस्पति की स्थिति को मजबूत करने वाले उपायों के बारे में।
सिर धोने से परहेज करें
डॉ. अरविंद मिश्र बताते हैं कि इस दिन सिर धोने, बाल कटवाने, शेविंग करने व नाखून आदि काटने से परहेज करना चाहिए। इससे धन संबन्धी परेशानियां आती हैं, साथ ही उन्नति बाधित होती है।
गंदगी का काम न करें
घर की सामान्य सफाई करने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन खासतौर पर इस दिन सफाई व धुलाई आदि न करें। अधिक भारी भरकम कपड़े जो कभी कभार धोए जाते हैं, उन्हें गुरुवार के बजाय किसी अन्य दिन धोएं। घर का कबाड़ बाहर न फेंकें। गंदगी वाले किसी भी काम से इस दिन परहेज करें। इससे बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा आदि प्रभावित होती है।
शुभ काम जरूर करें
डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक गुरुवार के दिन ज्यादातर शुभ कार्य करने चाहिए। कहा जाता है कि जो काम गुरुवार के दिन शुरू किए जाते हैं उनकी जीवन में पुनरावृत्ति होती है। इसलिए गुरुवार के दिन केवल शुभ काम करें, ताकि जीवन में बार बार शुभ अवसर आएं।
विष्णु भगवान और लक्ष्मी की पूजा करने से दूर होतीं सारी परेशानियां
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी संपन्नता के प्रतीक हैं। गुरुवार के दिन इनका पूजन करने से बृहस्पति की कमजोर स्थिति मजबूत होती है। ऐसा करने से परिवार में धन धान्य की कमी नहीं रहती। पति पत्नी के रिश्ते में मिठास बढ़ती है। घर में संपन्नता बनी रहती है, दरिद्रता दूर हो जाती है और पारिवारिक क्लेश खत्म हो जाते हैं। पूजन के लिए लक्ष्मी नारायण की फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं। उन्हें गुड़ चने का भोग लगाएं और बृहस्पति की कथा का पाठ करें।
Published on:
27 Sept 2018 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
