क्यों कि मैं प्रेम करता हूँ
मूर्धन्य कवि लीलाधर जगूड़ी ने फ्लैप में लिखा है कि 'कवि कुंदन आचार्य जीवन की ज़रूरी आत्मीय संवेदना को बचाने की कारगर पैरोकारी करते हैं। अपनी कविताओं के मार्फ़त वे प्रकृति,परिवेश व मानवीय रिश्तों में आ रही लगातार छीजत की पड़ताल ही नहीं करते,बल्कि यह सवाल भी पूछते चलते हैं कि : इस जीवन विरोधी संवादहीनता को तोड़ने की कोशिश में वे अपने कवि-संकल्प को भी दुहराते हैं : मैं सब कुछ इसलिए सहन कर सकता हूँ/क्यों कि मैं प्रेम करता हूँ!