
आगरा। नपुंसकता के मरीज़ लगातार बढ़ रहे है। सबसे अहम बात ये है कि 25 से 40 उम्र के बीच के युवाओं में ये रोग तेजी से हो रहा है। इसका बड़ा कारण बदला हुआ लाइफ स्टाइल और कम उम्र में तंबाकू उत्पादों का सेवन करना भी है। यह कहना है चिकित्सक डॉ. पीके शर्मा का। सिगरेट की लत आपको नपुंसक बना सकती है। इतना ही नहीं सिगरेट के सेवन से मुंह और फेफड़े का कैंसर, हृदय रोग, पेट में अल्सर और खून की बीमारी भी हो सकती है।
सिगरेट से 85% बढ़ जाती है नपुंसकता की आशंका
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी और गैर संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि धूम्रपान के वक्त पहले 10 मिनट तक 30 प्रतिशत धड़कन बढ़ जाती है। इससे कॉलेस्ट्राल और ब्लडप्रेशर भी बढ़ जाता है। इससे पुरुषों में स्पर्म की संख्या घट जाती है। एक शोध के सिगरेट पीने वालों में 85 प्रतिशत तक नपुंसकता की संभावना होती है। इसलिये धूम्रपान से बचें।
यहां होता है इलाज
वैसे तो तंबाकू उत्पाद छोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है, फिर भी यदि कोई समस्या आ रही है, तो जिला अस्पताल जा सकते हैं। यहां पर काउंसलर्स द्वारा काउंसलिंग की जाती है। इसके साथ ही तंबाकू उत्पाद छोड़ने में मददगार सबित होने वाली दवाइयों भी पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाती हैं।
Published on:
30 May 2019 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
