
Rubber Check Dam Project in Agra: यूपी की ताजनगरी आगरा के योगी सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। इससे यहां लंबित पड़ी विकास परियोजनाओं को पंख लगने की उम्मीदें जाग उठी हैं। योगी सरकार ने बजट 2024 में आगरा में यमुना नदी पर रबरचेक डैम बनाने के लिए 232 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं दूसरी ओर आगरा मेट्रो भी इसी महीने पटरी पर दौड़ने लगेगी। इसीलिए कहा जा रहा है कि आगरा को एक साथ दो सौगातें मिली है। यमुना नदी में नगला कली के पास रबरचेक डैम बनाया जाएगा। यह मांग तीन दशक यानी पिछले 30 सालों से लंबित चल रही थी। भाजपा सरकार आने के बाद इसके प्रयास तेज हुए। इसके बाद पहले इस परियोजना को नीरी यानी नेशनल इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट की मंजूरी दिलाई गई। इसके बाद योगी सरकार ने इसके लिए अलग से बजट पास किया है। इसके चलते आगरावासियों में एक बार फिर विकास की उम्मीदें जाग उठी हैं।
आगरा में ताजमहल के पास रबर चैक डेम के लिए मिले 232 करोड़, डैम बनने से यमुना में 3.5 लाख क्यूसेक पानी रोका जा सकेगा। इससे ताजमहल के पास यमुना में पानी रहेगा और भूगर्भ जल का स्तर भी बढ़ेगा। सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी सीईसी से अभिमत प्राप्त होने के बाद रबर डैम का काम शुरू हो जाएगा। यमुना की डाउनस्ट्रीम में नगला पेमा के पास रबर डैम बनाने की परियोजना छह साल से अधर में अटकी हुई है, 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगला पेमा में रबर डैम शिलान्यास किया था लेकिन कई तरह की एनओसी लेने के चक्कर में काम शुरू नहीं हो सका।
दरअसल, प्रदेश सरकार के बजट का पिटारा खुला तो आगरा को भी उम्मीदों को पंख लग गए। यमुना में नगला कली के पास रबर चैक डैम के लिए यूपी के बजट में 232 करोड़ रुपये मिले हैं। ताज बैराज खंड ने केंद्रीय जल आयोग, ताज ट्रिपेजियम जोन, अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी के लिए आवेदन किया था। नीरी यानी नेशनल इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने भी शर्तों के साथ रबर चैक डैम बनाने की अनुमति दे दी है। योगी सरकार के बजट में ताज शहर और कान्हा की नगरी का पूरा ध्यान रखा। आगरा मेट्रो की महत्वाकांक्षी परियोजना को रफ्तार देने के लिए 346 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया। छह किमी लंबे ट्रैक पर चल रहे मेट्रो के ट्रायल के बाद इसी माह के अंतिम सप्ताह तक संचालन शुरू हो जाएगा।
शहर में 30 किमी लंबा मेट्रो ट्रैक बनाए जाने के काम में बजट से तेजी बनी रहेगी। वहीं शिल्पग्राम के नजदीक 5.9 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित शिवाजी म्यूजियम का काम जनवरी, 2016 में शिलान्यास के बाद तेजी से शुरू हुआ, लेकिन 2020 से बजट के अभाव में ठप पड़ा था। अब बजट में इसके लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यमुना किनारा स्थित बटेश्वर तीर्थ और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को सहेजने के लिए चल रहे काम के लिए 30 करोड़ मिलने के बाद काम तेज होगा। 25 दिसंबर को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 148 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। ऐतिहासिक विरासत के सुंदरीकरण के लिए जारी बजट से फतेहपुर सीकरी और आगरा किले के फसाड लाइट से चमकने की आस जगी है।
-आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
Updated on:
06 Feb 2024 01:44 pm
Published on:
06 Feb 2024 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
