
आगरा। तस्करी के खेल में तीसरी बार में युवक फेल हो गए। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से सासनी हाथरस के रहने वाले दो गांजा तस्करों को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
33 किलो गांजा बरामद
आरपीएफ प्रभारी कैंट थाना ने बताया कि दोनों गिरफ्तार किए गए आरोपी के नाम धर्मेन्द्र और मोरध्वज निवासी सासनी थाना हाथरस हैं। ये लोग विशाखापटनम से गांजा ला रहे थे। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 33 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों ने बताया कि ये अलीगढ़, मथुरा और हाथरस के अलावा दिल्ली में गांजे की सप्लाई करते थे। वहीं आगरा के बारे में पूछे जाने पर बताया कि यहां अलग टीम काम करती है।
सर्विलांस पर लगे मोबाइल
जीआरपी थाना कैंट प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Published on:
24 Oct 2019 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
