यहां का है मामला
ये मामला थाना सदर क्षेत्र के सेवला जाट का है। सोमवार सुबह नैनाना ब्राम्हण निवासी भानु 12 संदीप 16 और रोहित 17 दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच तेज स्पीड़ से आ रही ईको कार ने सड़क किनारे दौड़ रहे तीनों युवकों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था, कि तीनों ही युवक कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक उपचार के लिए उन्हें कहीं ले जाया जाता तब तक भानु और संदीप की मौत हो गई। वहीं, रोहित की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।