26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आम बजट 2018: अरुण जेटली के पिटारे से ​तीन जिलों के किसानों के लिए सबसे बड़ा तोहफा

फसल लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Feb 01, 2018

Union budget 2018

Union budget 2018

आगरा। आम बजट 2018 में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आगरा , फिरोजाबाद और हाथरस के किसानों के लिए सबसे बड़ा तोहफा मिला है। खरीफ की फसलों को लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होने से इन तीनों ही जिलों के किसानों में हर्ष की लहर है। किसान नेता मोहन सिंह चाहर का कहना है कि सरकार का किसानों के हित में ये बड़ा फैसला है। आगरा की बात करें, तो यहां आलू की खेती सबसे अधिक होत है। आलू के साथ टमाटर, और प्याज की खेती को केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 500 करोड़ की मदद देने की घोषणा की है। इससे किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा।

ये बोले किसान नेता
किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बताया कि फसल लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने का फायदा किसानों को तब होगा, जब लागत मूल्य का फैसला किसान करेगा, क्योंकि सरकार के हिसाब से यदि लागत मूल्य तय किया जाता है, तो उससे फायदा नहीं मिलेगा, कारण है कि प्रशासन को खेती में लागत मूल्य का कोई अंदाजा नहीं है।

बजट 2018 में किसानों के लिए ये हुई अहम घोषणाएं
1. फसल लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा।
2. 2022 तक किसान की आय दोगुनी करेंगे।
3. कृष संपदा योजना के लिए 1400 करोड़ देंगे।
4. सब्जियों और फलों का रिकॉर्ड उत्पादन के लिए प्रयास।
5. आलू, टमाटर, प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ की मदद।
6. पशु पालकों के लिए भी दिया जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड।
7. जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मदद।
8. ग्रामीण सड़क योजना का होगा विस्तार।
9. 22 हजार से ज्यादा हॉट कृषि बाजार में बदले जाएंगे।
10. सिचाई के लिए 2600 करोड़ का फंड।


ये भी पढ़ें -

आम बजट 2018: रियल एस्टेट सेक्टर है बीमार, अरुण जेटली से ये दरकार

आम बजट 2018: ताजमहल के शहर को भी अरुण जेटली से बहुत उम्मीदें

आम बजट 2018: जूता उद्यमियों को अरुण जेटली से हैं ये 10 बड़ी उम्मीदें