
file photo
आगरा। जिगोलो की जिंदगी जीने की तम्मना में युवा वैश्यवृत्ति के गर्त में जा रहे हैं। आगरा में भी जिगोलो ग्रुप तेजी से पैर पसार रहा है। जिगोलो ग्रुप के सदस्य रात होते ही सड़कों पर सक्रिय हो जाते हैं। ये ग्रुप ऐसा ग्रुप हैं, जहां लड़कियां और औरतें उनके जिस्म की बोली लगाती हैं।
एक रात के तीन से पांच हजार रुपये। पहचान भी गुप्त और महंगे होटलों का महंगा कमरा। खाना, पीना सब कुछ मुफ्त। कुछ ऐसी है जिगोलो की एक रात। ये खुलासा किया है, आगरा के एक जिगोलो ग्रुप के युवक ने। अब जिगोलो का बाजार अब आगरा में भी सजने लगा है। इस बात का चौंकाने वाला खुलासा करने वाले युवक ने बताया कि आगरा में करीब दो दर्जन से अधिक जिगोलो हैं।
पहले लाल रूमाल अब लाल बैंड और चमकदार कपड़ों से पहचान
आगरा का एक बेरोजगार युवक जिगोलो ग्रुप द्वारा ठगी का शिकार हुआ था। उसने इसकी शिकायत पुलिस में कराई थी। जिगोलो ग्रुप की दस्तक की सूचना आगरा में होने के बाद इसकी पड़ताल की गई। तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। फतेहाबाद रोड के पास कुछ युवक रात ग्यारह बजे महंगे कपड़े पहनकर घूम रहे थे। उन्होंने हाथों में लाल रंग के रबर बैंड बांध रखे थे, जो चककदार थे। इसी दौरान आगरा के नंबर की एक महंगी कार उनके पास आकर रुकी। कार का एक तरफ का शीशा उतरा और एक युवक से बातचीत हुई इसके बाद दरवाजा खुला और गाड़ी हवा से बातें करती हुई आंखों से ओझल हो गई। ठीक उसी पल वहां एक युवक और खड़ा था। जब उससे कार और युवक के बारे में बात की गई, तो उसने जो बताया वो बेहद ही चौंकाने वाला था। सदर बाजार निवासी शाहिद (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वो जिगोलो ग्रुप का मेंबर है।
शार्टकट के चक्कर में फंस रहे युवा
उसने बताया कि जिगोलो देह व्यापार करने वाले युवकों का ग्रुप को कहते हैं। इससे पहले वो दिल्ली में था। पिछले दिनों उसके घर में कुछ परेशानी आई, तो वो आगरा में शिफ्ट हो गया। आगरा में जिगोलो की मंडी सजती है। आगरा के सदर बाजार, कैंट, फतेहाबाद रोड और भगवान टॉकीज के पास जिगोलो मेंबर्स रात में सक्रिय हो जाते हैं। उसने बताया कि आगरा में उतना पैसा नहीं मिलता है, जितना कि दिल्ली में मिलता था। आगरा में ग्राहक भी कम है। लेकिन, जो ग्राहक दिल्ली से आते हैं वे अच्छी रकम देकर जाते हैं।
Updated on:
11 Nov 2017 06:48 pm
Published on:
11 Nov 2017 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
