9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या, सम्मान समारोह के दौरान जानिये साथी वकील ने क्यों मारी गोली, देखें वीडियो

दीवानी में हुई ये घटना, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली, हालत गंभीर।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 12, 2019

UP Bar Council

UP Bar Council

आगरा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की आज दीवानी परिसर में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब उनका सम्मान हो रहा था। गोली मारने वाला कोई और नहीं, बल्कि बार काउंसिल की अध्यक्ष का बेहद करीबी था। बार काउंसिल की अध्यक्ष को गोली मारने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी अधिवक्ता की भी हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिये पहले पुष्पांजलि हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से दूसरे अस्पताल के लिये रैफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - जानिए दरवेश यादव के बारे में, जिनकी यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष बनने के चौथे दिन ही दीवानी में हत्या कर दी गई

यहां देखें वीडियो -

मच गई अफरा तफरी
यूपी बार काउंसिल की अध्‍यक्ष दरवेश यादव को गोली उस समय मारी गई, जब उनका सम्मान समारोह चल रहा था। गोली उनके सहयोगी और बेहद घनिष्ठ माने जाने वाले अधिवक्ता मनीष शर्मा ने मारी। दरवेश यादव को लगातार तीन गोलियां मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। विवाद किस बात को लेकर हुआ, ये अन्य अधिवक्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरवेश यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष शर्मा का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें - BREAKING दीवानी में यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मार कर हत्या

ये बोले अधिवक्ता
अधिवक्ता रमाशंकर राजपूत ने बताया कि विवाद क्या रहा, इसका पता नहीं चल सका है। आज दीवानी में जब वे आईं, तो घटना से कुछ समय पूर्व उनसे मुलाकात हुई थी। ऐसा कोई विवाद भी नजर नहीं आ रहा था, कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाए। अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह भैये ने बताया कि घटना काफी निदंनीय है। अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर विवाद क्या था, जबकि दोनों अधिवक्ताओं में बहुत अच्छी मित्रता थी।

ये भी पढ़ें - दिल्ली पुलिस के छह जवानों की हिरासत से सलमान फरार, मची खलबली, देखें वीडियो