
Police
आगरा। चोरी का आरोपी बड़ा चालाक निकला। वह दिल्ली पुलिस के जवानों को चकमा देकर ट्रेन से फरार हो गया। थाना जीआरपी आगरा कैंट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस घटना के बाद से पुलिस में खलबली है। आरोपी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
हैदराबाद से ला रहे थे
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में आधा दर्जन जवान दिल्ली निवासी सलमान पुत्र चमन को तिहाड़ जेल से हैदराबाद कोर्ट में पेशी के लिए ले गए थे। वापसी के दौरान चोरी का आरोपी सलमान भांडई-जाजऊ और आगरा कैंट के बीच दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन से फरार हो गया। उसके हाथों में हथकड़ी थी, फिर भी वह गायब हो गया। वह बोगी नम्बर एस-5 में था। दिल्ली पुलिस के जवानों ने सलमान को ट्रेन में ही ढूंढने का प्रयास किया। उसका कहीं पता नहीं चला। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने लापरवाही बरती है। छह जवानों की हिरासत में होने के बाद भी आरोपी भाग जाए तो मामला लापरवाही का ही बनता है।
यह भी पढ़ें
तलाश की जा रही
थाना जीआरपी कैंट के प्रभारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने थाने पर आकर सलमान के फरार होने की सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश रहे हैं। उन्होंने बातया कि सलाम आगरा कैंट स्टेशन से पहले जाजऊ भाड़ई रेलवे स्टेशन के बीच फरार हुआ है।
यह भी पढ़ें
Published on:
12 Jun 2019, 11:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.