31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्ची की हत्या के बाद टप्पल में आज शुद्धि यज्ञ, पिता ने किया लोगों से आने का आह्वान, बवाल का अंदेशा, निपटने के लिए पुलिस तैयार

अलीगढ़-पलवल मार्ग और यमुना एक्स्प्रेस वे को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 12 Jun 2019, 10:29 AM IST

twinkle murder case

twinkle murder case

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल कस्बा में मोहल्ला कानूनगोयान से ढाई साल की बच्ची की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। दो जून को शव बरामद होने के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बुधवार को टप्पल में शुद्धि यज्ञ रखा गया है। बच्ची के परिजनों ने लोगों के आने का आह्वान किया है। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। भीड़ को रोकने का भी उपाय किया जा रहा है। सूचनातंत्र भी सक्रिय है। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़े
बच्ची के परिवार से मिलने के बाद करणी सेना के अध्यक्ष का फूटा गुस्सा, बोले अगर अपराधियों को नहीं मिली फांसी तो करणी सेना देना जानती है...

क्या हो सकता है
पुलिस को अंदेशा है कि अगर भीड़ जमा हुई तो कुछ भी कर सकती है। नौ जून को महापंचायत के ऐलान के बाद भीड़ जमा हुई थी। भीड़ ने अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम किया था। यमुना एक्सप्रेस वे भी रोक दिया था। पुलिस, पीएसी और त्वरित कार्यबल (आरएएफ) की तैनाती के बाद भी एक्सप्रेस वे रोक देने को गंभीरता से लिया गया था। निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी भीड़ जमा होने पर नाराजगी प्रकट की गयी थी। पांच युवकों को हिरासत में लिया गया था। चूंकि बच्ची के पिता की ओर से शुद्धि यज्ञ में आने का आह्वान किया गया है, इसलिए भारी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं। इसलिए एक बार भी से पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अलीगढ़-पलवल मार्ग और यमुना एक्स्प्रेस वे को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। किसी भी दशा में मार्ग बाधित न होने देने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़े
बच्ची की हत्या के बाद टप्पल में तनाव जारी, इंटरनेट सेवा बंद होने के बाद पहुंचे एडीजी

कानून हाथ में नहीं लेने देंगेः डीएम
अलीगढ़ के जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि किसी को भी माहौल नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा। पुलिस बल तैनात है। दो कम्पनी त्वरित कार्यबल की तैनाती की गई है, जो हर स्थिति से निपटने में दक्ष है। उन्होंने कहा कि लोग संवेदना जताएं, लेकिन कानून हाथ में लेने का प्रयास करेगा तो उसे परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने ताकीद किया है कि सोशल मीडिया के माध्य़म से कोई अफवाह न फैलाए।

यह भी पढ़े
अलीगढ़ हत्या: स्वरा भास्कर ने ढाई साल बच्ची की हत्या पर जताया शोक तो फूट पड़ा यूजर्स का गुस्सा, जमकर सुनायी खरी-खोटी

घटनाक्रम
30 मई को सुबह साढ़े आठ बजे मासूम घर के बाहर खेलते समय गायब।
31 मई को टप्पल थाने में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।
02 जून को सुबह सात बजे घर से चंद कदम दूर कूड़े के ढेर में शव पड़ा मिला।
- नौ बजे थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने लगाया जाम।
-11 बजे एसएसपी, सांसद, खैर विधायक पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
- दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा बालिका का शव।
- शाम पांच बजे पोस्टमार्टम।
- सात बजे गांव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार।
- देर रात लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर टप्पल को किया लाइन हाजिर।
3 जून को दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन।
4 जून को आरोपित जाहिद व असलम की गिरफ्तारी।
- सासंद व खैर विधायक ने ग्रामीणों को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया।
5 जून को दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेजा।
6 जून को सोशल मीडिया पर छाया टप्पल प्रकरण।
- देर रात एसएसपी ने तत्कालीन इंस्पेक्टर टप्पल, तीन दारोगा व एक सिपाही निलंबित किया।
7 जून को एसआइटी जांच के साथ आरोपितों पर एनएसए व पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की घोषणा।
- देशभर में सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं ने जोर पकड़ा।
8 जून को दो अन्य हत्यारोपी जाहिद की पत्नी शगुफ्ता और जाहिद का भाई मेंहदी हसन गिरफ्तार।
9 जून को ‘टप्पल चलो’ आह्वान के बाद पुलिस ने अलीगढ़ की सीमाएं सील कीं।
-टप्पल में हत्यारोपियों को फांसी की मांग को लेकर अलीगढ़-पलवल मार्ग और यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगाया।
-पुलिस ने साध्वी प्राची को जेवर से लौटा दिया। अलीगढ़ में नहीं घुसने दिया। महापंचायत नहीं हो सकी।
10 जून को टप्पल में तनाव के चलते इंटरनेट सेवा बंद की गई। अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद ने पीड़ित परिवार से भेंट की। आक्रोश जारी।
11 जून को टप्पल के बाजार खुले लेकिन तनाव बरकरार।