30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़ हत्या: स्वरा भास्कर ने ढाई साल बच्ची की हत्या पर जताया शोक तो फूट पड़ा यूजर्स का गुस्सा, जमकर सुनायी खरी-खोटी

ट्वीट करते ही स्वरा भास्कर यूजर्स के निशाने पर आ गईं।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 11 Jun 2019, 5:48 PM IST

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर

अलीगढ़। ढाई वर्षीय बच्ची के साथ बर्बरता से हत्या की घटना ने देशभर को झकझोर कर रख दिया। इस मामले में तमाम राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाओं को व्यक्त किया और इस क्रूरतम अपराध की कड़ी निंदा कर बच्ची के लिए इंसाफ मांगा। सोनम कपूर, अक्षय कुमार, सनी लियोनी, अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर और रवीना टंडन जैसे सितारों के बाद हाल ही अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट किया है। लेकिन देर से ट्वीट करने को लेकर वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

स्‍वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, अभी एक ब्रेक के बाद रूस से लौटी हूं। सोशल मीडिया से भी ब्रेक लिया था। अलीगढ़ में दो साल की ट्विंकल शर्मा की हत्या बेहद शर्मनाक है, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि ऐसा घिनौना काम दोबारा न हो। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

स्‍वरा के इस ट्वीट के बाद से वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं और उनके इस ट्वीट पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। एक यूजर ने लिखा, इस बार तख्ती लेकर फोटोशूट करने के पैसे नही मिले क्या? एक ने स्वरा के ट्वीट पर रिप्लाई दिया, यहां भी एक्टिंग? रूस में इंटरनेट काम नहीं कर रहा था क्या। एक और यूजर ने लिखा, बहुत देर कर दी मेहरबां आते आते। एक यूजर ने लिखा, रूस में ही थीं चांद पर तो नहीं जो इंटरनेट काम नहीं किया हो।