
UP BJP president
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय शनिवार को पहली बार आगरा आए, तो उनके स्वागत के लिए भाजपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। फिरोजाबाद सड़क मार्ग से प्रदेश अध्यक्ष आगरा आए, रास्ते में उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।
फिरोजाबाद के बाद पहुंचे आगरा
भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय शनिवार को आगरा पहुंचे। यहां उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ा हुआ था। फिरोजाबाद से आगरा आने के दौरान रास्ते में प्रदेश अध्यक्ष का भाजपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। उनके साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पहली बार ताजनगरी पहुंचे हैं। ऐसे में भाजपा ने उनके स्वागत में पूरा दमखम दिखाने की तैयारी कर ली थी, वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने आगरा और फिरोजाबाद के भाजपाइयों में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाएं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का लक्ष्य रखें। ये समय आराम करने का नहीं, बल्कि काम करने का है। जनता सर्वोपरि है, इसके लिए जनता की हर समस्या को प्राथमिकता से लें।
एत्मादपुर पर हुआ भव्य स्वागत
आगरा में एत्मादपुर पहुंचने पर भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, एत्मादपुर के विधायक रामप्रताप चौहान, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा, महामंत्री अशोक कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को संबोधित हुए डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नाते उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वे सरकार और संगठन में सामंजस्य बैठाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में राम राज्य चलेगा। जितने भी भ्रष्ट अधिकारी हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है, इसलिए अधिकारी पुरानी सरकार की मानसिकता से बाहर आ जाएं।
Published on:
16 Sept 2017 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
