
Aleo vera
घृतकुमारी, ग्वारपाठा और सुपरफूड के नाम से मशहूर एलोवेरा को स्किन के लिहाज से काफी उपयोगी माना जाता है। लंबे समय से इसका प्रयोग सौंदर्य प्रसाधन में होता रहा है। कहा जाता है कि इसके सेवन से पेट व लिवर की तमाम परेशानियां दूर होती हैं, वहीं महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता की समस्या ठीक होती है। ऋग्वेद में घृतकुमारी के तमाम गुणों का उल्लेख है। इस कारण तमाम लोग एलोवेरा का नियमित सेवन करते हैं। यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं और इसका प्रयोग किसी जानकार की देखरेख में ही करें क्योंकि एलोवेरा के सिर्फ लाभ ही नहीं बल्कि कई नुकसान भी हैं। इसका गलत प्रयोग या अत्यधिक प्रयोग कई तरह की समस्याओं को बढ़ा सकता है। दस का दम में जानिए इससे जुड़ी दस अहम बातें।
1. यदि गर्भवती हैं तो एलोवेरा के सेवन से परहेज करें। इससे गर्भवती महिलाओं में गर्भाशय के संकुचन, गर्भपात और जन्म दोष का खतरा होता है।
2. कई बार इसका अत्यधिक या गलत तरीके से सेवन करने से शरीर का पोटैशियम स्तर घट जाता है। जिसके कारण दिल की धड़कन की अनियमितता और कमज़ोरी महसूस हो सकती है।
3. एलोवेरा के रस में एन्थ्राक्विनोन नामक एक पदार्थ होता है, जो रेचक होता है। अधिक सेवन से व्यक्ति को डायरिया की समस्या हो सकती है।
4. एलोवेरा को पेट के लिए लाभकारी माना जाता है, लेकिन में मौजूद लेटेक्स कोलाइटिस, क्रोहन रोग, एपेंडिसाइटिस, डायवर्टिकुलोसिस, आंतों की बाधा, रक्तस्राव, पेट दर्द और अल्सर जैसी समस्याएं का भी कारण बन सकता है। लिहाजा किसी जानकार से सलाह लेकर ही इसका प्रयोग करें।
5. यदि आप दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो एलोवेरा के सेवन से पहले एक बार विशेषज्ञ से राय जरूर लें क्योंकि एलोवेरा में मौजूद लैक्सेटिव शरीर में कुछ दवाओं को अवशोषित होने से भी रोकता है।
6. एलोवेरा का रस पीने से कई बार एलर्जी, त्वचा पर दाने, पित्ती, खुजली या सूजी हुई त्वचा आदि परेशानियां हो सकती हैं।
7. लंबे समय तक एलोवेरा का अधिक सेवन स्यूडोममेलाइसोस कोली का कारण हो सकता है जो कि कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ाता है।
8. अधिक मात्रा में एलोवेरा का रस पीने से श्रोणि में रक्त का निर्माण हो सकता है, जिससे आपके गुर्दे को नुकसान पहुंच सकता है।
9. एलोवेरा के अधिक सेवन से शरीर से ज्यादा मात्रा में एड्रेनालाइन उत्पन्न हो सकता है, जो दिल की स्थिति से पीड़ित लोगों के लिए हानिकारक होता है।
10. इसके अलावा यदि आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो एलोवेरा का सेवन न करें। इससे परेशानी बढ़ सकती है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए।
Published on:
27 Aug 2019 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
