28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुमन को मिला मेयर का टिकट, कईयों की उम्मीदों पर फिर गया पानी

जल्द ही पार्षदों की सूची भी हो जाएगी जारी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Oct 29, 2017

UP nikay chunav 2017

UP nikay chunav 2017

आगरा। भारतीय जनता पार्टी, सपा, बसपा और कांग्रेस जहां अभी विचार करने में जुटे हुए हैं, वहीं समान अधिकार पार्टी ने मेयर प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा दी है।जिज्ञासा पैलेस होटल सदर भट्टी आगरा में खचाखच भरे हॉल में करीब 500 आदमी के बीच में समान अधिकार पार्टी का आगरा नगर निगम के लिए मेयर प्रत्याशी सुमन श्रीवास्तव सेन को घोषित कर दिया।

कई आंदोलन में लिया हिस्सा
मेयर प्रत्याशी की घोषणा करते हुए सामान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि पार्टी आगरा की समस्याओं के लिए लगातार आंदोलन और प्रदर्शन कर रही है। आगरा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 7 दिन तक भूख हड़ताल पार्टी के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल में सुमन ने 7 दिन तक भूख हड़ताल करके साथ दिया तथा आगरा को एयरपोर्ट मंजूर कराया। इसी तरह से शाहगंज रुई की मंडी रेलवे फाटक पर भी आंदोलन प्रदर्शन करके डीआरएम रेलवे का घेराव करके ओवर ब्रिज मंजूर कराया। व्यापारियों की स्वर्णकारों की हत्याओं पर पार्टी ने अर्धनग्न प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार की नींद उड़ा दी थी। इन सब आंदोलनों के साथ साथ पार्टी ने पानी बिजली सड़क तथा यमुना में प्रदूषण को लेकर भी आंदोलन किए हैं।


जल्द जारी होगी पार्षद उम्मीदवारों की सूची
उन्होंने बताया कि पार्टी आगरा के कई मुद्दों को लेकर चुनाव में आ रही है। उन्होंने कहा कि सुनील श्रीवास्तव सेन जो पिछड़ा समाज से पिछड़ा वर्ग से हैं उनको भी पिछड़ा समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है। खचाखच भरे हॉल में लोगों ने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी के साथ हैं तथा चुनाव जिताएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज मेयर की घोषणा की गई है, शीघ्र ही पार्टी सभासदों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। नगर निगम में चुनाव जीतकर आगरा की समस्याओं को दूर कराना ही पार्टी का उद्देश्य है।